ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, शाहपुरा में जोरदार प्रदर्शन

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 39 views
बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, शाहपुरा में जोरदार प्रदर्शन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा:-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में त्रिमूर्ति चौराहा, शाहपुरा पर कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत, नारायण गाडरी एवं नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में महंगाई और गैस सिलेंडर की तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की नेता एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई और गैस संकट के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर ने कहा कि
"आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और कई जगहों पर गैस सिलेंडर की किल्लत भी हो रही है। केंद्र की भाजपा सरकार आम आदमी की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी और जब तक महंगाई कम नहीं होती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।"
प्रदर्शन में पालिका पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा, निवर्तमान नेताप्रतिपक्ष रचना मिश्रा, भेरू खटीक, नगर महामंत्री ओम सिंधी, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, सरपंच भागवत सिंह राणावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम प्रसाद धाकड़, अजय मेहता, मानक घुसर, नगर प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, पूर्व पार्षद नाथु कोली, शंकर खटीक, सतीश घुसर, ओम सेन,पार्षद इकबाल खा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश जाट, अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष हनुमान वैष्णव, प्रधान चाड़ा, सावर लाल कुमावत, सत्यनारायण सुवालाल, शंकर रैगर, नगर यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, पार्षद प्रत्याशी विक्की खान, रविदत्त पुंडरीक, सत्यनारायण खटीक, विजय टेलर, विशाल मीणा, धर्मीचंद रैगर, अमजद खान, चंद्र प्रकाश रैगर, संजय सोनी, आनंद तिवारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश फ़ामड़ा, मुन्ना कायमखानी, मोडू माली, लक्की कोली, नानू राम, सुंदर लाल कोली, जमाना लाल कुमावत, इकबाल मंसूरी, दुलक वैष्णव, आत्मा राम वैष्णव, राजपाल सिंह, महिला कांग्रेस नेता पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मधु पुंडरीक, ज्योति दायमा, राम लाल कुमावत, कादर खान, दशरथ खटीक, आनंद तिवारी, सावरा खारोल, अमजद खान, शिवा कुमावत, मोहम्मद अली, प्रहलाद रैगर, कन्हैया लाल रैगर,राम निवास रैगर, मुंशी देसवाली, विनोद सोनी, सुंदर कोली, भेरू कोली, सद्दाम हुसैन, बाबू लाल सिलावट, पप्पू जैन व कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube