भाजपा महुआ मण्डल : पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 शिविर का उदगाटन सत्र
By Shubh Bhaskar ·
15 Mar 2026 ·
50 views
भाजपा महुआ मण्डल : पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 शिविर का उदगाटन सत्र
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
महुआ-भारतीय जनता पार्टी महुआ मंडल में त्रिवेणी संगम स्थित साहू समाज की धर्मशाला में प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उद्घाटन शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी के द्वारा सत्र का उद्घाटन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के इतिहास से लेकर अब तक कि राष्ट्रवादी विचारों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर खड़ी है एवं इतिहास के बारे में बताया उद्घाटन सत्र में विधानसभा सदस्यों का अनिल कुमार पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, विधानसभा सह संयोजक संदीप सोनी, वर्ग प्रमुख रणवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सांवरमल रेबारी, मंडल महामंत्री कैलाश सुखवाल, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा समेत सभी सत्य केंद्र संयोजक मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष गण व मोर्चा के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।