ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम पंचायत लालपुरा में गौवंश के मुंह में फंसा लोहे का डिब्बा, टीम ने सुरक्षित निकाला।

By Shubh Bhaskar · 14 Mar 2026 · 46 views
ग्राम पंचायत लालपुरा में गौवंश के मुंह में फंसा लोहे का डिब्बा, टीम ने सुरक्षित निकाला।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ सेवा का एक सराहनीय कार्य सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मार्च को ग्राम पंचायत लालपुरा, तहसील प्रतापगढ़ (जिला अलवर) क्षेत्र में एक गौवंश के मुंह में लोहे का डिब्बा फंस गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने गौ माता को पकड़कर डिब्बा निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आ सकी। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने तुरंत ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सुरेश पुजारी ने संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र रामजी लाल सैनी को अवगत कराया। तत्पश्चात संगठन की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद गौ माता को सुरक्षित पकड़कर उसके मुंह में फंसा लोहे का डिब्बा बाहर निकाला।
डिब्बा निकालने के बाद टीम द्वारा गौ माता का प्राथमिक उपचार भी किया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
संगठन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी गौवंश से संबंधित कोई समस्या या दुर्घटना दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते गौ माता की रक्षा की जा सके। इसके लिए संगठन ने हेल्पलाइन नंबर 9568576382 भी जारी किया है। 📞
संगठन का कहना है कि “गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है और समाज के सहयोग से ही गौवंश की रक्षा संभव है। आपके एक प्रयास से एक बेजुबान की जान बच सकती है।”

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube