ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चाकूबाज का दुस्साहस पड़ा भारी: कोटा ग्रामीण पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा, अब खाएगा जेल की हवा।

By Shubh Bhaskar · 14 Mar 2026 · 43 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

चाकूबाज का दुस्साहस पड़ा भारी: कोटा ग्रामीण पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा, अब खाएगा जेल की हवा।

दूध लेने जा रहे युवक पर किया था जानलेवा हमला; एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर स्पेशल टीम ने नरपतखेड़ी से किया गिरफ्तार।


कोटा (ग्रामीण)। 'अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास' के नारे को चरितार्थ करते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बूढ़ादीत क्षेत्र में सरेराह चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाले आरोपी अंकुश गुर्जर (20) को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।


वारदात का खौफनाक मंजर:- घटना 10 मार्च की है, जब घायल दिलीप मेघवाल दूध लेने जा रहा था। आरोपी अंकुश ने फोन पर धमकी देने के बाद रास्ते में उसे रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू निकालकर दिलीप की पसलियों में घोंप दिया। खून से लथपथ दिलीप को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।


पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक':- एसपी सुजीत शंकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया। एएसआई नंदलाल सैनी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सटीक सूचना पर फरार आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube