ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृभको विपणन अधिकारी के स्थानांतरण पर होली मिलन समारोह के साथ विदाई समारोह आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 14 Mar 2026 · 118 views
कृभको विपणन अधिकारी के स्थानांतरण पर होली मिलन समारोह के साथ विदाई समारोह आयोजित।

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन, अलवर द्वारा कृभको के विपणन अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर होली मिलन समारोह के साथ विदाई समारोह का आयोजन अलवर कटी घाटी स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृभको राजस्थान के मुख्य राज्य प्रबंधक रंजीत सिंह राठौर उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ प्रबंधक कृभको कोटा रामजी लाल शर्मा,इंडियन पोटाश लिमिटेड भरतपुर संभाग के एरिया मैनेजर वीरेंद्र वर्मा, आईपीएल अलवर के सेल्स अफसर संदीप बालियान, सहायक रजिस्ट्रार अलवर जगदीश प्रसाद मुकेरिया, अलवर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्य्क्ष देवेंद्र सैदावत ब्रजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी,कुलदीप शर्मा,मनोज शर्मा,रोहित शर्मा, ऋषि सिंह,सुखदेव धाकड़ सहित लगभग 90 समिति व्यवस्थापक मौजूद रहे।
इस अवसर पर कृभको के मुख्य राज्य प्रबंधक एवं एरिया मैनेजर द्वारा डॉ. मुकेश कुमार को शॉल एवं साफा पहनाकर ससम्मान विदाई दी गई। साथ ही समिति व्यवस्थापकों ने भी साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान उनके स्थान पर नियुक्त नए फील्ड अफसर सुनील यादव का स्वागत भी किया गया।
समारोह के पश्चात सभी समिति व्यवस्थापकों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया।
इस दौरान कृभको प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया कि पूर्व की भांति अलवर क्षेत्र में उर्वरक की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी को भगवान के भोग लगाकर पंगत में बैठाकर चुरमा दाल बाटी का प्रसाद वितरित किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube