साफा पहनाकर किया स्वागत, रक्तवीर प्रधानाचार्य संगीता गौड़ का किया सम्मान।
By Shubh Bhaskar ·
14 Mar 2026 ·
91 views
साफा पहनाकर किया स्वागत, रक्तवीर प्रधानाचार्य संगीता गौड़ का किया सम्मान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- रा.बा.उ.मा.विद्यालय बालेटा (अलवर) में कार्यरत रक्तवीर प्रधानाचार्य संगीता गौड़ का अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मालाखेड़ा तहसील अध्यक्ष एवं सर्व ब्राह्मण महासभा अलवर के युवा अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा सम्मान किया गया।
जानकारी के अनुसार, जब विकास शर्मा को यह ज्ञात हुआ कि प्रधानाचार्य संगीता गौड़ सामाजिक कार्यों में अत्यंत सक्रिय हैं तथा विशेष रूप से रक्तदान के क्षेत्र में उन्होंने दृढ़ संकल्प लिया हुआ है कि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होने पर वे हर संभव सहायता करेंगी, तो उन्होंने उनके इस जज़्बे की सराहना करने का निर्णय लिया।
इसी क्रम में विकास शर्मा विद्यालय पहुँचे और समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों के समक्ष प्रधानाचार्य के समर्पण व सेवा भावना की खुलकर प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्हें माला पहनाकर, साफा बाँधकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के बच्चों ने इस प्रेरणादायक क्षण को देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और जोरदार तालियों की गूंज से पूरे परिसर को उत्साह से भर दिया।
यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना तथा सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मालाखेड़ा तहसील अध्यक्ष एवं सर्व ब्राह्मण महासभा अलवर के युवा अध्यक्ष विकास शर्मा तथा रक्तवीर प्रधानाचार्य संगीता गौड़ द्वारा दी गई।