नव वर्ष शोभायात्रा में 108 झांकियां होगी मुख्य आकर्षण भव्य कार्यक्रम होंगे
By Shubh Bhaskar ·
14 Mar 2026 ·
27 views
नव वर्ष शोभायात्रा में 108 झांकियां होगी मुख्य आकर्षण
भव्य कार्यक्रम होंगे
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा में हिंदू नव वर्ष पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा जिसमें 108 झांकियां मुख्य आकर्षण का विषय रहेंगी। झांकी प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को प्रारंभ हो रहे नव संवत्सर पर ऐतिहासिक शोभा यात्रा का आयोजन होगा जिसमें विभिन्न प्रकार की 108 झांकियां बनाई जाएगी । झांकियों में देश के महापुरुष, राम, कृष्ण, शिव, दुर्गा, हनुमान, हलधर भगवान, महर्षि गौतम, महर्षि दधीचि, महर्षि पराशर, महर्षि श्रृंग ऋषि, शाकंभरी माता, बाबासाहेब आंबेडकर, नामदेव महाराज, महावीर स्वामी, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, सत्यनारायण भगवान, राम दरबार, रामानंद स्वामी, पन्नाधाय, महाराणा प्रताप, मां पद्मिनी, छत्रपति शिवाजी, दलपत सिंह जी, सेन महाराज, मीन भगवान, महाराज अजमीढ़, विश्वकर्मा जी, कर्मा देवी, झूलेलाल भगवान, श्रीयादें मां, बारहठ परिवार, तेजाजी महाराज, चेना माता, देवनारायण भगवान, झलकारी बाई, गोविंद देव जी, अब्बक्का बाई, अहिल्याबाई होल्कर, पर्यावरण, स्वामी विवेकानंद सहित विभिन्न देवी देवताओं और महापुरुषों की झांकियां शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण का विषय रहेंगी। आयोजन में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाली झांकियों को सम्मानित किया जाएगा।