समाजसेवी जतिन गुप्ता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
By Shubh Bhaskar ·
14 Mar 2026 ·
39 views
समाजसेवी जतिन गुप्ता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
शुभ भास्कर अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में समाजसेवी जतिन गुप्ता का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन की शुरुआत प्रातःकाल हवन-यज्ञ के साथ हुई, जिसमें परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान से समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
इसके पश्चात जतिन गुप्ता ने दुखबंजन महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा की तथा गौमाता को चारा खिलाया।
इस अवसर पर समाजसेवी जतिन गुप्ता ने कहा कि यदि जन्मोत्सव को सेवा, सनातन धर्म की रक्षा और मानव कल्याण के कार्यों के साथ मनाया जाए, तभी उसका वास्तविक महत्व और सफलता होती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और समाज सेवा के लिए वे हमेशा समर्पित रहे हैं और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे।
जन्मोत्सव के अवसर पर जतिन गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र सहित पूरे हरियाणा से समाज के गणमान्य व्यक्तियों और धर्मप्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी जतिन गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु की कामना की। वहीं थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
बधाई संदेश देने वालों ने कहा कि ऐसी संतान को जन्म देने वाली माता को नमन है, जिन्होंने समाज सेवा, धर्म रक्षा और मानव कल्याण के लिए समर्पित एक योग्य सुपुत्र को जन्म दिया। सभी ने जतिन गुप्ता के माता-पिता को भी शुभकामनाएं दीं।
अंत में सभी ने मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर प्रगति की कामना की। इस प्रकार समाजसेवी जतिन गुप्ता का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।