पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न।
By Shubh Bhaskar ·
13 Mar 2026 ·
24 views
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Guwahati से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का देशभर के किसानों के खातों में वर्चुअल हस्तांतरण किया।
इस अवसर पर अलवर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 1 लाख 43 हजार से अधिक किसानों के खातों में लगभग 28 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई।
कार्यक्रम में मौजूद किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए इसे कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से किसानों को नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उनकी खेती-किसानी और आजीविका में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।