स्कूली वाहनों पर सख्ती, मानक विहीन वाहन होंगे सीज
By Shubh Bhaskar ·
13 Mar 2026 ·
9 views
स्कूली वाहनों पर सख्ती,
मानक विहीन वाहन होंगे सीज
छात्रों की सुरक्षा को लेकर एआरटीओ प्रशासन का विशेष चेकिंग अभियान
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामी और स्कूल प्रबंधन पर होगी कार्रवाई
शुभ भास्कर
सम्वाददाता संतोष कुमार
बलरामपुर।
जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बलरामपुर द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में संचालित सभी स्कूली वाहनों का पुनः निरीक्षण भी कराया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी स्कूली वाहन निर्धारित स्कूली मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो ऐसे वाहनों को तत्काल निरुद्ध (सीज) करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मानक विहीन स्कूली वाहन से यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है तो संबंधित वाहन स्वामी के साथ-साथ संबंधित विद्यालय के प्रबंधक या प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।