फेडरेशन ऑफ़ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस की जयपुर में 14 मार्च को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का होगा आयोजन*
By Shubh Bhaskar ·
11 Mar 2026 ·
16 views
*फेडरेशन ऑफ़ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस की जयपुर में 14 मार्च को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का होगा आयोजन*
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जयपुर, देश भर के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के हितों के संरक्षण व उनके जुड़े मुद्दे पर कार्यरत राष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ़ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस और द्वारा दिनांक 14 मार्च को जयपुर रेडिसन ब्लू में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. केवीके राव, सेक्रेट्री, एफएसएफटीआई उपस्थित रहेंगे।आयोजन समिति में आर्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ.अरविंद अग्रवाल, सिविल वॉलेट फाउंडेशन के फाउंडर विक्रम सिंह कविया, जनसंपर्क विशेषज्ञ विक्रम राठौड़, आरईसीएस सचिव श्रीधर सिंह आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए। जिसमें प्रदेश में संचालित सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य निदेशक, जागरूक शिक्षाविद और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रतिनिधिगण सहभागिता निभाएंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार तथा संस्थागत सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ़ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस एफएसएफटीआई द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजन में राजस्थान के स्ववित्तपोषित तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्रबंधकों तथा उच्च शिक्षा विशेषज्ञ भाग लेकर तकनीकी शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अंशु कटारिया और कार्यशाला आयोजक आर्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस जयपुर के अध्यक्ष डॉ.अरविंद अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यशाला में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कोटा और बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बीकानेर के संबद्ध महाविद्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को आमंत्रित किया किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थान वर्तमान में आ रही समस्याओं, मुद्दों और सुझावों सहित विभिन्न एजेंडों पर आपसी चर्चा करेंगे। इस कार्यशाला में सहभागिता
पूर्णतया नि:शुल्क रखी गई है। भारत भर के लगभग 10,000 स्व- वित्तपोषित गैर-सहायता प्राप्त तकनीकी कॉलेजों से एक राष्ट्रीय मंच पर एकजुट होने का आह्वान करते हुए एफएसएफटीआई अखिल भारत और पीयूसीए के अध्यक्ष डॉ. अंशु कटारिया ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को वैश्विक ज्ञान और तकनीकी शिक्षा केंद्र में बदलने के लिए सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण हैं।डॉ. कटारिया ने कहा कि स्व- वित्तपोषित संस्थान भारत की उच्च और तकनीकी शिक्षा की रीढ़ हैं और उन्होंने संस्थागत स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना आवश्यक हैं।