ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पुत्र ने माता के मरणोपरांत किया नेत्रदान, दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी।

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 28 views
पुत्र ने माता के मरणोपरांत किया नेत्रदान, दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- शहर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक परिवार ने अपनी माता के निधन के बाद उनके नेत्रदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य किया। शाह जी का बॉस, मिलिट्री हॉस्पिटल के पास निवासी स्वर्गीय श्रीमती भोरी देवी,पत्नी महावीर सिंह नरूका,के आकस्मिक निधन के बाद उनके पुत्रों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान कराया।
नारायण सेवा संस्थान की अलवर शाखा के अध्यक्ष आर.एस. वर्मा ने बताया कि समय सिंह नरूका ने अपनी माता के निधन के तुरंत बाद श्रॉफ हॉस्पिटल आई डोनेशन सेंटर को फोन कर नेत्रदान की सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम उनके निवास स्थान पर पहुंची और परिवार की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।
समय सिंह (शिंभू) नरूका एवं सोनू सिंह नरूका ने अपनी माता की अंतिम इच्छा के अनुसार यह पुण्य कार्य किया। उनके इस नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को आंखों की रोशनी मिलने की संभावना है, जिससे उनका जीवन नई दिशा पाएगा।
परिवार की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। इस प्रकार के नेक कार्य से अन्य लोगों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरणा मिलेगी और मानवता के प्रति परोपकार की भावना को और मजबूती मिलेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube