कृषि उपज मंडी बांदीकुई के ऑफिस से जहरीले रसल वाइपर का किया रेस्क्यू।
By Shubh Bhaskar ·
10 Mar 2026 ·
62 views
कृषि उपज मंडी बांदीकुई के ऑफिस से जहरीले रसल वाइपर का किया रेस्क्यू।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- कृषि उपज मंडी बांदीकुई के कार्यालय में एक जहरीला सर्प दिखाई देने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में कृषि विभाग के संदीप मेहरा ने सूचना जीव-जंतु प्रेमी एवं गौ सेवक सर्प मित्र मुकेश सैनी को दी।
सूचना मिलते ही सर्प मित्र मुकेश सैनी तुरंत मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कृषि उपज मंडी के स्टोर रूम से इंडियन रसल वाइपर नामक अत्यंत जहरीले सर्प का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। सर्प के सुरक्षित पकड़ में आने के बाद मंडी के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
इसके बाद रेस्क्यू किए गए रसल वाइपर को वन विभाग की देखरेख में बांदीकुई क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
इस दौरान जीव-जंतु प्रेमी एवं सर्प मित्र मुकेश सैनी बांदीकुई, राही गौ सेवा संस्थान से शंभू, वन विभाग से विनय,कृषि उपज मंडी से संदीप मेहरा,श्रीमती अंजू सैनी,महेश जोनवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने मुकेश सैनी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुकेश सैनी बांदीकुई पिछले कई वर्षों से 24 घंटे निस्वार्थ और निशुल्क रूप से बेजुबान जीव-जंतुओं की सेवा कर रहे हैं। वे कुत्ता,बिल्ली,बंदर,नंदी, गाय,सर्प,कबूतर,मोर,हिरण, नीलगाय,अजगर सहित अन्य वन्य जीवों का रेस्क्यू कर उनकी रक्षा करते हैं।