ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शीतला अष्टमी 11 मार्च बुधवार को, तिथि के आधार पर ही मनाया जाता है पर्व – *ज्योतिर्विद मुरारीलाल शास्त्री*

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 26 views
शीतला अष्टमी 11 मार्च बुधवार को, तिथि के आधार पर ही मनाया जाता है पर्व – *ज्योतिर्विद मुरारीलाल शास्त्री*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दौसा- ज्योतिर्विद मुरारीलाल शास्त्री, महेश्वरा कलां (दौसा) ने बताया कि इस वर्ष शीतला अष्टमी 11 मार्च बुधवार को मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों का निर्धारण वार (दिन) के आधार पर नहीं बल्कि तिथियों के आधार पर होता है। इसलिए त्योहारों को किसी विशेष वार से जोड़कर लोगों में भ्रम नहीं फैलाना चाहिए और शास्त्र मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिथि सूर्य और चन्द्रमा के बीच की मध्य दूरी से बनने वाले कोण पर आधारित होती है। जिस कोण पर तिथि की व्याप्ति होती है, उसी समय उस त्योहार का स्वरूप निर्धारित होता है और उसी के अनुसार पर्व मनाया जाता है।
शास्त्री के अनुसार कई प्रमुख पर्व भी इसी प्रकार तिथि और विशेष काल के आधार पर मनाए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर कार्तिक कृष्ण अमावस्या जिस दिन प्रदोष काल में होती है, उसी दिन दीपावली मनाई जाती है। इसी प्रकार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी जिस दिन मध्यरात्रि में पड़ती है, उसी दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश हिंदू पर्व कर्मकाल और तिथि के आधार पर निर्धारित होते हैं, इसलिए पर्वों में वार की विशेष महत्ता नहीं होती। अतः लोगों को चाहिए कि वे शास्त्रों के अनुसार ही पर्व-त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube