गौ पुत्र राजकुमार हसराजानी को जयपुर शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
By Shubh Bhaskar ·
10 Mar 2026 ·
15 views
गौ पुत्र राजकुमार हसराजानी को जयपुर शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा देशभर में गौ सेवा और संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और रक्षा के लिए समर्पित है।
इसी क्रम में 10 मार्च को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा द्वारा गौ पुत्र राजकुमार हसराजानी को जयपुर शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताते हुए कहा कि राजकुमार हसराजानी जयपुर शहर में संगठन को मजबूत करते हुए एक विशाल टीम का गठन करेंगे और गौ सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का पूरा सहयोग और समर्थन उन्हें हमेशा मिलता रहेगा।