ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजेश कुमार गौड़ बने परशुराम सेना दौसा के जिलाध्यक्ष।

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 14 views
राजेश कुमार गौड़ बने परशुराम सेना दौसा के जिलाध्यक्ष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दौसा- दौसा परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम तथा प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से राजेश कुमार गौड़ को परशुराम सेना दौसा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
राजेश कुमार गौड़ निवासी कुण्ड का मंदिर, सिकराय (तहसील सिकराय), जिला दौसा, राजस्थान के रहने वाले हैं। नियुक्ति के साथ ही उन्हें एक माह के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि संगठन को जिले में मजबूत बनाया जा सके।
गौड़ की नियुक्ति पर विप्र बंधुओं और ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में परशुराम सेना जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी। संगठन के मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह है जानकारी संभव प्रभारी जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube