राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में स्नातक सेमेस्टर की भूगोल प्रायोगिक परीक्षाएं 11 मार्च से।
By Shubh Bhaskar ·
10 Mar 2026 ·
15 views
राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में स्नातक सेमेस्टर की भूगोल प्रायोगिक परीक्षाएं 11 मार्च से।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर से संबद्ध बीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 मार्च से आयोजित की जाएंगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि बीए पंचम सेमेस्टर की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 11 मार्च को, बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 मार्च को तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 13 मार्च को राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान अपना परीक्षा प्रवेश पत्र, महाविद्यालय प्रवेश पत्र तथा प्रायोगिक रिकॉर्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को इस परीक्षा के लिए अन्य कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।