ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर-भरतपुर मार्ग होगा फोरलेन, बहरोड़ मार्ग की डीपीआर पूरी।

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 37 views
अलवर-भरतपुर मार्ग होगा फोरलेन, बहरोड़ मार्ग की डीपीआर पूरी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- जिले के विकास को लेकर सड़क संपर्क में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अलवर से भरतपुर जाने वाला मार्ग अब फोरलेन बनाया जाएगा, जिससे दोनों जिलों के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से यातायात का दबाव कम होगा और क्षेत्र में व्यापार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इसके साथ ही अलवर-बहरोड़ मार्ग को भी फोरलेन बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इस सड़क की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) पूरी हो चुकी है और आगामी समय में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
वहीं पनियाला-बड़ोदामेव हाईवे का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इस सड़क के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों का शहरों से संपर्क मजबूत होगा।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से अलवर जिले में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, उद्योग और व्यापार को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नया आयाम मिलेगा। आने वाले समय में अलवर के लिए विकास की संभावनाएं और अधिक उज्ज्वल दिखाई दे रही हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube