ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पेंशनर्स की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए 19 मार्च को शिविर आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 22 views
पेंशनर्स की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए 19 मार्च को शिविर आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिला कोषालय में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 19 मार्च को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। कोषाधिकारी मुकेश कुमार बैरवा ने बताया कि शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से सायं ०4 बजे तक कोषालय स्तर पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में पेंशनर्स की जन्म तिथि में संशोधन,नाम संशोधन,पेंशन संशोधन,बकाया एरियर सहित अन्य परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। कोषाधिकारी ने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वे अपनी संबंधित समस्याओं के आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube