11 मार्च को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में एक दिवसीय जागरूकता, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर।
By Shubh Bhaskar ·
10 Mar 2026 ·
18 views
11 मार्च को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में एक दिवसीय जागरूकता, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए 11 मार्च को प्रातः 11 बजे से सूर्यनगर स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में एक दिवसीय जागरूकता, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही जिले में संचालित वृद्धजन से संबंधित सभी एनजीओ और वृद्धाश्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को वृद्धजनों की देखभाल, स्वास्थ्य प्रबंधन और संवेदनशील सेवाओं से जुड़ा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी देखभाल से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देकर वृद्धजन सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है!