लोन दिलाने के नाम पर महिला से की ठगी, "थाना रेल्वे कॉलोनी ने तीन शातिर मुल्जिमों को किया गिरफ्तार"
By Shubh Bhaskar ·
25 Dec 2025 ·
205 views
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
लोन दिलाने के नाम पर महिला से की ठगी, "थाना रेल्वे कॉलोनी ने तीन शातिर मुल्जिमों को किया गिरफ्तार"
"आरोपी लोन अप्रवल नही होने का बहाना बनाकर खुद के खाते मे डलवाते थे राशि"।
कोटा 25 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि वाछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया है जिसके अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत्त द्वितीय डॉ पुनम आरपीएस के निकट सुपरविजन में रामस्वरुप मीणा पुनि. थानाधिकारी थाना रेल्वे कालोनी कोटा शहर के नेतृत्व में गठीत टीम महिला के नाम पर फर्जी तरीके से लोन उठाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए मुल्जिम भुवनेश उर्फ गोलु, सत्यनारायण व लोकेश जाटव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
घटनाक्रम-फरियादी शमीम बानो पत्नी मोहम्मद शफीक निवासी-74-A, रजा नगर ब्लॉक-ए रंगतालाब कोटा का पेश किया परिवाद इस आशय का प्राप्त हुआ कि मुझे घरेलू कार्य के लिए रूपयों की आवश्यकता थी जिसके लिए मुझे ज्ञात हुआ कि गांधी कॉलोनी मेन रोड़ पर खुशी इंटरप्राइजेज के नाम से एक शॉप थी जो कि लोकेश जाटव नाम से एक व्यक्ति मिला। उससे बात होने पर लोकेश ने मुझे लोन दिलवाने का आवश्वासन दिया और मुझसे मेरे आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक की पासबुक व मोबाइल नंबर (8104430234) जो कि मेरे अंकाउट व दस्तावेजों में था लिया और लोन के लिए कार्यवाही करी लेकिन कुछ समय पश्चात् लोकेश ने कहा कि मेरा लोन मजूर नहीं होगा इसलिये मैने उससे अपने दस्तावेज वापस ले लिये लेकिन लोकेश के द्वारा मोबाइल में मेरे सभी दस्तावेजों की फोटो ले ली गई थी। 2 अप्रैल को मेरे अकांउट से रूपये कटने का मैसेज आया तब मैने बैंक जाकर पता लगा कि मेरे नाम से 35880/- रूपये का फाईनेंस किया तो बोला कि मेरे अकांउट से बजाज फाइनेंस का लोन हुआ है उसी की किश्त कटी है। यह सुनने के बाद मैंने लोकेश को फोन लगाया तो वह बोला कि दीदी गलती से हो गया और जो किश्त कटी उसके पैसे में दे दूंगा। लोकेश द्वारा मुझे दो-तीन किश्त ही दी उसके बाद उसने मुझे किश्त देना बंद कर दिया। जब 09 जून को मैंने लोकेश को दुबारा फोन लगाया तो उसने बोला कि मैं आपका लोन कैंसिल करवा दूंगा और कैंसिल के बहाने से मुझे विज्ञाननगर बुलाया तो मैं मेरी बेटी के साथ विज्ञाननगर लोकेश से मिले तो उसने Expert Enterprises की शॉप के बाहर एक IDFC Bank के कर्मचारी जिसका नाम भुवनेश से मिलवाया तो भुवनेश ने Expert Enterprise शॉप पर मेरी फोटो खींची। उसके बाद मोबाइल से कुछ ओ.टी.पी. लिये और लोकेश ने मुझे घर जाने की बोल दी। भुवनेश व लोकेश ने मिलकर कान्हा सेल पाइंट नाम से जो राजीव प्लाजा जो कि विज्ञाननगर में शॉप पर फर्जी बिल बनवाये जो LED Realme, AC Volts के थे जिसमें LED की कीमत 43000/-रू. व AC का 40000/- के फर्जी बिल बनवाकर मेरे नाम से फाईनेंस के लिए मेरे फर्जी साइन कर लोन IDFC Bank से ले लिया। जबकि मुझे ना तो LED मिली ना ही AC मिला। ना ही मैं कभी कान्हा सेल पाइंट शॉप पर गई। IDFC Bank में जो भुवनेश कार्य करता है जो कि लोकेश के साथ मिलकर AC, LED का अमाउण्ट फाईनेस हुआ उसे भुवनेश ने अपने अकाउंट में कान्हा सेल पांइट से 50135/- रू. ले लिया। यह सभी घटना 10 जून 2025 को मेरे साथ हुई। इस घटना का जब मेरी 3 जूलाई को मेरी किश्त बाउंस हुई जब मुझे पता लगा कि लोकेश व भुवनेश ने मिलकर मेरे साथ यह फर्जी काम किया है जो आइटम मैनें लिये नहीं वह मेरे नाम से फाईनेंस किये है। इन सबके बाद मैने लोकेश से बात की तो कहता है कि मैं आपकी किश्ते दे दूंगा आप बेफ्रिक रहो। लेकिन लोकेश के द्वारा ना तो किश्त दी जा रही है। ना ही मेरे लोन को बंद करवा जा रहा है। मेरे द्वारा आपके थाने में 01 अगस्त को एफ.आर.आई. दर्ज करवाने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। तो लोकेश द्वारा मुझे बार-बार मेरी रिपोर्ट वापस लेने के लिए दवाब बना रहा है। लोकेश के परिवार वाले भी मेरे घर पर समझौता करने के लिए आये थे जो वह भी आश्वासन दे कर गये थे कि नवबंर 2025 के शुरूआत में आपके सभी लोन बंद करवा देगे लेकिन अब तो नवबर का माह समाप्त होने आ गया लेकिन मेरे कोई से भी लोन बंद नहीं किये गये और ना ही लोकेश व उसके परिवार वालो ने मुझ से कोई फोन पर बात की। इस तरह मेरे नाम से करीब 90000/- का फाईनेंस किया गया है जो मेरी जानकारी के बिना किया गया है। महोदय मेरे घर पर अब फाइनेंस वाले आने लगे है और मुझ से बतमीजी से बात करते है। मैं घर पर अकेले रहती हूँ इस सबके चलते मेरा मानसिक संतुलन भी खराब रहने लगा है जिससे मेरा बी.पी. व डिफरेशन की शिकायत होने लगी।इत्यादि पर थाना रेल्वे कॉलोनी पर प्रकरण संख्या मु.न. 314/25 धारा 318 (4),316(2) बी. एन. एस. मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। महिला के नाम पर फर्जी लोन अप्रूव कर शॉपिंग दर्शाकर धोखाधड़ी, गहन बैंकिंग व तकनीकी जाच, फर्जी तरीके से लोन अप्रूव कर शॉपिंग दिखाकर राशि गबन करने के गंभीर प्रकरण में बारिकी से जांच कर मुल्जिम भुवनेश उर्फ गोलु, सत्यनारायण व लोकेश जाटव को 25 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमानो से गहन अनुसंधान जारी है।
तरीका वारदातः लोकेश जाटव काला तालाब में खुशी इन्टरप्राईजेज नाम से ई-मित्र की दुकान चलाता था एवं लोगो को
लोन दिलाने का काम करता था। लोकेश जाटव, भुवनेश उर्फ गोलु और सत्यनारायण धोबी आपस में परिचित थे। पीडिता शमीम बानो को घरेलु आवश्यकता के लिये रुपयो की आवश्यकता थी। पीडित्ता शमीम बानो लोकेश जाटव द्वारा संचालित ई-मित्र पर लोन लेने के लिये गई। लोकेश जाटव ने पीडिता के लोन सम्बंधी सम्पुर्ण दस्तावेज लेकर हस्ताक्षर, मोबाईल से ओटीपी आदि प्राप्त किये तथा पीडिता को लोन नही मिलने के सम्बंध में जानकारी दी। कुछ समय बाद पीडिता को किश्त कटौती का मैसेज प्राप्त हुआ जिसपर पीडिता द्वारा पता करने पर ज्ञात हुआ कि लोकेश जाटव द्वारा पीडिता के नाम से 35,880 रुपये का लोन करवाकर खुद लोकेश ने लोन की राशि प्राप्त कर ली। पीडिता ने लोकेश जाटव से किश्त सम्बंधी शिकायत करने पर लोकेश द्वारा पीडिता के खाते मे लोन की कुछ किश्ते डाल दी तथा पीडिता को लोन बंद करवाने के नाम पर विज्ञान नगर ले गया जहाँ पूर्व नियोजित षडयन्त्र के तहत भुवनेश उर्फ गोलु व सत्यनारायण धोबी के साथ मिलकर लोन बंद करवाने के नाम पर पीडिता से पुनः दस्तावेज प्राप्त कर पीडित्ता के मोबाईल से ओटीपी प्राप्त कर एक ए.सी. व एक एल.ई.डी. की खरीद के नाम पर धोखाधडीपुर्वक पुनः 83000 रुपये का लोन उठा लिया और पीडिता को लोन बंद करवाने का आश्वासन देकर पीडिता को घर भेज दिया। उक्त 83,000 रुपये मुल्जिमो द्वारा आपस में बांट लिये। पीडिता को पुनः एलईडी व टीवी खरीद के लोन की किश्त बाउंस होने के मैसेज व फोन कॉल आने पर पता लगा कि विज्ञान नगर मे पूर्व का 35,880/- रुपये का लोन बंद करवाने के नाम पर मुल्जिम भुवनेश उर्फ गोलु, सत्यनारायण व लोकेश जाटव द्वारा पुनः