ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जैन समाज के गौरव एवं राजस्थान सरकार में माननीय मंत्री गौतम दक के जन्मदिवस पर सेवा और संवेदना का अनुपम उदाहरण* -

By Shubh Bhaskar · 18 Dec 2025 · 15 views
*जैन समाज के गौरव एवं राजस्थान सरकार में माननीय मंत्री गौतम दक के जन्मदिवस पर सेवा और संवेदना का अनुपम उदाहरण* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर!
स्थानीय राजकीय सम्मानित समाजसेवी जिनेश कुमार जैन ने बताया कि जैन समाज के गौरव तथा राजस्थान सरकार में माननीय मंत्री श्रीमान गौतम जी दक के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा सेवा, करुणा और मानवता का उत्कृष्ट परिचय प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर गौ-सेवा के अंतर्गत गौ माता को हरा चारा खिलाया गया एवं उनके संरक्षण तथा कल्याण का संकल्प लिया गया। साथ ही समाज के निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कंबल,फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए, जिससे मानवीय संवेदनाओं को सशक्त आधार मिला।
दिगम्बर जैन महासमिति मानसरोवर संभाग के अध्यक्ष राजेंद्र शाह ने बताया यह सेवा कार्य जैन धर्म के मूल सिद्धांत अहिंसा, करुणा एवं परोपकार का सजीव उदाहरण है तथा समाज को यह सकारात्मक संदेश देता है कि किसी भी उत्सव की सार्थकता सेवा से जुड़ने पर ही पूर्ण होती है।
भाजपा मंडल मंत्री एवम कार्यक्रम संयोजक सुनील जैन गंगवाल ने बताया मंत्री गौतम दक का जन्मदिवस सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना जैन समाज की प्रेरणादायक परंपरा है। ऐसे आयोजन समाज में संवेदना, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा के महामन्त्री सुनील यादव, पूर्व पार्षद आशीष शर्मा, अन्तराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश सोगानी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी आशीष जैन, नवीन भण्डारी, जैन समाज के पदाधिकारी राजेन्द्र शाह, महावीर बाकलीवाल, सुनील गोधा, गजेंद्र गोपाल अग्रवाल, सुनीता गोधा, अनीता गंगवाल, सिद्धार्थ कासलीवाल आदि उपस्थित रहे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube