ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नंदघर आंगनबाड़ी केन्द्र पर वेदांता अनिल अग्रवाल फाउंडेशन व अर्पण सेवा संस्थान के तत्वावधान में 6 वर्ष के बच्चो को आवश्यक सामग्री वितरण की गई

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 29 views
नंदघर आंगनबाड़ी केन्द्र पर वेदांता अनिल अग्रवाल फाउंडेशन व अर्पण सेवा संस्थान के तत्वावधान में 6 वर्ष के बच्चो को आवश्यक सामग्री वितरण की गई

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-नन्दघर आंगनबाड़ी केंद्र, नया तालाब में वेदांता अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं अर्पण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बैग और पानी की बोतल वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा आंगनबाड़ी से जुड़ाव बढ़ाना है।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक आयशा ख़ान ने बच्चों और अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्र की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने के महत्व के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में महिला सुपरवाइजर संजू कुमारी भील, आंगनबाड़ी सहायिका फूला कुमावत , क्लस्टर सुपरवाइजर भेरू सिंह सहित कई लाभार्थी महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस प्रकार की पहल को सराहनीय बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube