ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भालोटा की खेड़ी अफीम मामले में कार्रवाई पूरी : 5317 पौधे और 780 ग्राम अफीम जब्त,आरोपी गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 193 views
भालोटा की खेड़ी अफीम मामले में कार्रवाई पूरी : 5317 पौधे और 780 ग्राम अफीम जब्त,आरोपी गिरफ्तार

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना अंतर्गत भालोटा की खेड़ी गांव में गन्ने की फसल के बीच की जा रही अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान खेत से कुल 5317 अफीम के पौधे जब्त किए गए,वहीं डोडों से निकाली गई करीब 780 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में खेत मालिक शोभालाल पुत्र मांगीलाल जाट निवासी भालोटा की खेड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने खेत में मौजूद अफीम के पौधों की गिनती कर उन्हें जब्त किया तथा अफीम को भी कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अफीम के कई डोडों पर चिराई के निशान थे,जिससे अफीम निकाले जाने की पुष्टि हुई। जब्त किए गए डोडों और अफीम का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लाखों रुपये में आंका जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से इस अवैध खेती में संलिप्त था और क्या इसमें किसी अन्य की भी भूमिका रही है। सीआई रतनसिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एएसआई देवीलाल के साथ कांस्टेबल रमेश विश्नोई,
नानूलाल,अर्जुन,परमेश्वर,विनोद और दीपक की अहम भूमिका रही।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube