सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने होली एवं स्नेह मिलन समारोह। हुआ
By Shubh Bhaskar ·
10 Mar 2026 ·
46 views
सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने होली एवं स्नेह मिलन समारोह। हुआ दैनिक शुभ भास्कर श्रीमति हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर एम पी यू ए टी गेस्ट हाउस में डा. एल एस जैन की अध्यक्षता मे मनाया । डॉ पुष्पा गुप्ता की ईश वंदना एवं के पश्चात डॉ एस एल दाशोरा ने ब्रह्मानन्द रचित भजन 'कैसी होरी मचाई' एवं मीरा द्वारा लिखित 'फाल्गुन के दिन चार' भजन सुनाया | श्रीमती शकुंतला धाकड़ ने रोचक दृष्टांत द्वारा स्वर्ग - नर्क को अपने कर्म फल पर आधारित बताया | डॉ विमल शर्मा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिला के जीवन पर स्वरचित कविता सुनाई | डॉ एल एल धाकड़ ने सहधर्मिणी की सहनशीलता, त्याग एवं समर्पण को ईश्वर रचित श्रेष्ठ गुणों की संज्ञा दी |डॉ आर स्वामीनाथन ने 4 सदाबहार फ़िल्मी गीतों में रागों के नवाचार प्रस्तुत कर खूब प्रशंसा पाई | डॉ पुष्पा गुप्ता 'जब कोई बात बिगड़ जाए' व विमल शर्मा ने 'इक प्यार का नगमा' सुनाया |
नये सदस्य सेवानिवृत डीन आर सी ए डॉ आर स्वामीनाथन एवं श्रीमति तानिया स्वामीनाथन के स्वागत के साथ गत माह जन्मे एवं वैवाहिक वर्षगांठ माना रहें सदस्यों के स्वस्थ्य व निरोगी जीवन के लिए वैदिक मंत्रोचार के बीच तिलक, माला व शाल 80 वर्ष पर से बहुमान किया गया |
डा पी एल मालीवाल परिवार की ओर से स्नेहभोज के पश्चात आभार डॉ एस सी भारद्वाज द्वारा ज्ञापित किया गया |