ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सीतामाता की तलहटी में सफेद सोना तकनीकी ने बदली पायरी की तस्वीर अब घर बैठे मिल रहे मशरुम के दाम*

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 111 views
*सीतामाता की तलहटी में सफेद सोना तकनीकी ने बदली पायरी की तस्वीर अब घर बैठे मिल रहे मशरुम के दाम*

*शुभ भास्कर*

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*

बड़ीसादड़ी सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य की गोद में बसे राज्यपाल स्मार्ट गांव पायरी में अब खेती का पारंपरिक ढर्रा बदल रहा है दुर्गम और पथरीले इलाके के रुप में पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में अब मशरुम की खुशबू महक रही है नाबार्ड की वाडी परियोजना और अरुणोदय संस्था के मार्गदर्शन में किसान लाल सिंह मीणा ने वह चमत्कार कर दिखाया है जिसकी कल्पना इस क्षेत्र में कम ही की जाती थी लाल सिंह मीणा के अनुसार मक्का में साल भर की मेहनत के बाद जो बचता है मशरुम उससे तीन गुना ज्यादा मुनाफा सिर्फ दो कमरों में दे रहा है

*क्यों खास है यह मशरुम*
यह न केवल आर्थिक रुप से मजबूत बना रहा है बल्कि स्थानीय स्तर पर पोषण की कमी को भी दूर कर रहा है

*इम्युनिटी बूस्टर एंटी*

ऑक्सीडेंट्स से भरपूर
*याददाश्त*
दिमागी सेहत व एकाग्रता बढ़ाने में सहायक
*विटामिन का खजाना*
विटामिन डी और बी
कॉम्प्लेक्स का प्राकृतिक स्तोत्र
*थकान से मुक्ति*
आयरन से भरपूर ऊर्जा स्तर बनाए रखता है

*अधिकारिक शुभारंभ और बाजार से जुड़ाव*

हाल ही में बड़ीसादड़ी में नाबार्ड परियोजना के अन्तर्गत उत्पादित इन ताजे मशरुमो का नाबार्ड डीडीएम महेन्द्र सिंह डूडी द्वारा अधिकारिक रूप से बिक्री केलिए शुभारंभ किया गया परियोजना अधिकारी महेश पवार सहायक राजेश राठौड़ सागर चौधरी और प्रगति शील किसान लाल सिंह मीणा उपस्थित रहे डीडीएम महेन्द्र सिंह डूडी ने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय बाजार में गुणवत्ता युक्त मशरुम की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है आगामी दिनों में मशरूम से अन्य मूल्य वर्धित उत्पाद बनाने के प्रयास भी किए जाएंगे
*तकनीकी सहयोग और सराहना*
इस नवाचार केलिए अरुणोदय संस्था की सराहना की गई है साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रतनलाल सोलंकी दीपा इंदोरिया संजय कुमार धाकड और उद्यान विभाग के अधिकारी शंकर लाल जाट ने भी तकनीकी सहायता प्रदान की है उद्यान विभाग द्वारा लाल सिंह मीणा के नाम को आगामी नवाचार पुरस्कार केलिए प्रस्तावित करने की बात भी कही गई

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube