जिला स्तरीय सतत विकास लक्ष्य क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित*
By Shubh Bhaskar ·
09 Mar 2026 ·
31 views
*जिला स्तरीय सतत विकास लक्ष्य क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित*
सलूंबर, 9 मार्च। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी कक्ष में जिला स्तरीय सतत विकास लक्ष्य (SDGs) क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग से शेल सिंह ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य वर्ष 2030 तक समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण वैश्विक पहल है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, लैंगिक समानता, पर्यावरण संरक्षण और सतत आजीविका जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने एवं वाचित सूचनाएं शीघ्र भेजने हेतु कहा।
बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।