ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

इटावा में सनसनी: हैंडपंप पर पानी पीने को लेकर विवाद, युवक ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 50 views
दैनिक शुभ भास्कर


संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


इटावा में सनसनी: हैंडपंप पर पानी पीने को लेकर विवाद, युवक ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट
खौफनाक: सरेराह बुजुर्ग की गर्दन पर किए कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार, वारदात के बाद गांव में दहशत; पुलिस ने 24 घंटे में हत्यारे को दबोचा
इटावा (कोटा ग्रामीण)।
कोटा ग्रामीण के इटावा थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव में शनिवार दोपहर को इंसानियत को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई। यहाँ महज एक मामूली विवाद में एक कलयुगी युवक ने एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी। वारदात इतनी वीभत्स थी कि इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, कोटा ग्रामीण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मोहनलाल नायक (मृतक) रामपुरिया-हथौली नहर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी पीने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद गांव के ही युवक सुरेंद्र मीणा (27) के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर सुरेंद्र अपने घर से कुल्हाड़ी उठा लाया और बुजुर्ग मोहनलाल पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनके सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे मोहनलाल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस की 'स्पेशल-टीम' ने घेराबंदी कर पकड़ा
हत्या की सूचना मिलते ही कोटा ग्रामीण पुलिस हरकत में आई। एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और डीएसपी ओमप्रकाश के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर फरार आरोपी सुरेंद्र मीणा की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube