ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हमारी पीढ़ियो के धार्मिक संस्कार आने वाली पीढ़ियो में भी कायम रहे - डॉ आई एम सेठिया*

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 82 views
*हमारी पीढ़ियो के धार्मिक संस्कार आने वाली पीढ़ियो में भी कायम रहे - डॉ आई एम सेठिया*

*शुभ भास्कर*

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*

बड़ीसादड़ी अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्रमल सेठिया एवं अखिल भारतीय युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश मेहता आदि पदाधिकारी ने रविवार रात्रि 8.30 बजे जैन दिवाकर सामायिक भवन में आयोजित महत्वपूर्ण मीटिंग में उपस्थित होकर सभी युवा साथियों को उदयपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले महा युवा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। साथ में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील लाला बम, महामंत्री सिद्धराज संघवी, युवा महामंत्री कमलेश दुग्गड आदि पदाधिकारी भी उपस्थित हुए
राष्ट्रीय अध्यक्ष आई एम सेठिया ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि हमारी पीढ़ियोंके धार्मिक संस्कार आने वाली पीढ़ियो में भी कायम रहे। अर्थात युवाओं में ऊर्जा, जोश के साथ-साथ धार्मिक संस्कारो को प्रदान करना ही इस संगठन की प्राथमिकता रहेगीआगे कहा कि जिस प्रकार राम सेतु बनवाने में एक नन्ही गिलहरी ने योगदान देकर अपना नाम राम सेतु निर्माण करने वालो में लिखवा दिया। अर्थात कोई भी अपने आप को छोटा नही समझे अ. भा. युवा अध्यक्ष रमेश मेहता ने सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आग्रह किया
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रमल सेठिया सहित पधारे सभी पदाधिकारियों का श्री संघ बड़ीसादडी द्वारा गुरुदेव जैन दिवाकर के जयकारों के साथ पंचरंगीश उपहरना पहनाकर बहुमान किया गया
मीडिया प्रभारी सुनिल मेहता कान्हा ने बताया कि उदयपुर में 15 मार्च को श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर गौतम मुनि मसा एवं श्रमण संघीय प्रवर्तक विजय मुनि एवं गुरुदेव जिनेन्द्र मुनि आदि गुरु भगवंतों के पावन सानिध्य में आयोजित पहली बार अ भा महायुवा सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा। साथ ही पंजाब के राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया ,राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, मंदसौर विधायक विपिन जैन एवं उदयपुर विधायक ताराचंद्र जैन को भी इस महासम्मेलन में पधारने के लिए संगठन द्वारा आमंत्रित किया गया है
कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष शांति लाल नागोरी, मंत्री प्रदीप धाकड पूर्व अध्यक्ष दिलीप दक,पूर्व मंत्री सावर मल गांग,पूर्व मंत्री प्रकाश धाकड़ पूर्व मंत्री अनिल मेहताकरण गदिया, सुनील मेहता कान्हा विशाल पितलिया प्रवीण दक दिलीप मेहता, युवा अध्यक्ष राहुल मेहता मंत्री प्रमोद गांग अजित मेहता, कुलदीप छाजेड आदि पदाधिकारी एवं युवा साथी आदि उपस्थित रहे
संचालन पूर्व मंत्री अनिल मेहता ने किया। एवं आभार संघ अध्यक्ष शांति लाल नागोरी ने किया

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube