ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का भव्य स्वागत, हरियाणा में मजबूत होगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले -- रवि सोनू कुंडली

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 23 views
दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का भव्य स्वागत, हरियाणा में मजबूत होगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले -- रवि सोनू कुंडली

अश्विनी वालिया
नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास के तीसरी बार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित होने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली सोनू ने अपने समर्थकों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री का फूल-मालाएं पहनाकर तथा नारे लगाकर जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली, हरियाणा प्रदेश महासचिव टींकू बठी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच अठावले साहब का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली,
ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले देश में दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाले एक सशक्त नेता हैं। उन्होंने कहा कि अठावले साहब ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और यही कारण है कि देशभर में उनके नेतृत्व को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली, ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का उद्देश्य केवल किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है। पार्टी दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब समाज के साथ-साथ सभी जातियों और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रही है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) एक भव्य और मजबूत संगठन के रूप में उभरेगी। अठावले साहब के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी सर्व जाति और सर्व धर्म के लोगों का सम्मान करते हुए समान विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी पूरे देश में तेजी से मजबूत हो रही है और हरियाणा में भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली एडवोकेट ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले हमेशा से दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब समाज के अधिकारों की आवाज उठाती रही है और आगे भी समाज के सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube