ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 2026एवं 2027 के चुनाव 24 दिसम्बर 2025, बुधवार को चैम्बर भवन में हुए संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 25 Dec 2025 · 24 views
अलवर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 2026एवं 2027 के चुनाव 24 दिसम्बर 2025, बुधवार को चैम्बर भवन में हुए संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में निकुंज सांघी को निर्विरोध 2026-27 के लिए अध्यक्ष चुना गया। इलेक्शन ऑफिसर शिव दयाल शर्मा ने शांति पूर्वक चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। एवं निम्नलिखित पदाधिकारीयों का चुनाव निर्विरोध किया गया:- संरक्षक राजेश गुप्ता,अध्यक्ष निकुंज सांघी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज भूषण गुप्ता,उपाध्यक्ष अनिल विजय,संजय सहगल, राकेश ठाकुर,दीपक माथुर, आशीष चौधरी,अनिल सिंह, सुबोध गोयल,एस के पारीक, मनीष गोयल,एवं संदीप गुप्ता , मानद सचिव अमित श्यामसुखा, सह सचिव मधुर अग्रवाल एवं मंजीत रॉय, कोषाध्यक्ष हरि ओम मित्तल को चुना गया।
नयी कार्यकारणी का कार्य काल ०1जनवरी 2026 से 31 दिसम्बर 2027 तक रहेगा !
वर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने गत ०2 वर्ष के कार्य पर प्रकाश डाला! सभी ने राजेश गुप्ता को कुशल कार्य काल के लिए बधाई दी। सभी ने निकुंज सांघी को बधाई दी और आने वाले कार्य काल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube