ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर रक्षामंत्री को दिया निमंत्रण।

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 14 views
नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर रक्षामंत्री को दिया निमंत्रण।

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड झाँसी:- महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं. 3 के आगे स्थित 'भगवान महावीर महातीर्थ' में आगामी 12 मई से 17 मई 2026 तक 'श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज ससंघ एवं मुनिश्री अविचलसागर जी के मंगल सान्निध्य में संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के गौरव अध्यक्ष एवं नगर विधायक श्री रवि शर्मा जी के नेतृत्व में जैन समाज के एक शिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर रक्षामंत्री जी को आमंत्रण पत्र सौंपा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube