ईरान-इजरायल युद्ध का असर: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक से होटल-कैटरिंग कारोबार में बढ़ी चिंता।
By Shubh Bhaskar ·
09 Mar 2026 ·
28 views
ईरान-इजरायल युद्ध का असर: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक से होटल-कैटरिंग कारोबार में बढ़ी चिंता।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजस्थान- मध्य पूर्व में जारी Iran–Israel conflict का असर अब भारत के कई राज्यों के साथ-साथ राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियों ने एलपीजी डीलर्स को इमरजेंसी संदेश भेजकर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार युद्ध की स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आयात को लेकर कंपनियां सतर्क हो गई हैं। इसी कारण एहतियात के तौर पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
इस निर्णय से होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर शादी-समारोह के सीजन के दौरान बड़ी मात्रा में कमर्शियल गैस की जरूरत होती है। यदि सप्लाई लंबे समय तक बाधित रही तो कारोबारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था जैसे भट्टी, लकड़ी या कोयले का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे लागत और काम दोनों प्रभावित होंगे।
हालांकि फिलहाल आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है और घरेलू गैस वितरण पहले की तरह जारी है।