ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वार्षिक उत्सव 'उड़ान’ में नन्हों ने दिखाया अनोखा टैलेंट

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 102 views
वार्षिक उत्सव 'उड़ान’ में नन्हों ने दिखाया अनोखा टैलेंट
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमति हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर, प्रेम प्रवेश मेमोरियल सोसायटी द्वारा संचालित टॉय एन जॉय स्कूल का 19वां वार्षिक उत्सव ‘उड़ान’ विज्ञान समिति के सभागार में भव्य रूप से आयोजित हुआ । नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, राजस्थानी एवं पारिवारिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये । साक्षरता विषयक एक प्रेरक नाटिका का भी प्रभावी मंचन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह जैन ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता करते हुए विज्ञान समिति के संस्थापक डॉ. के.एल. कोठारी ने आशीर्वचन दिए। प्रो विमल शर्मा ने बताया कि विद्यालय के पांच पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने भी अपनी कल्पनाओं की उड़ान भरते हुए अनुपम प्रस्तुतियों से समारोह की रौनक बढ़ाई। कार्यक्रम के आरंभ सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश तातेड़ एवं सदस्य विनोद कच्छारा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के अंत में स्कूल की निदेशक ममता तातेड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सिमरन व नमन डागलिया ने बखूबी किया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube