ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर में 22 अप्रैल को वॉइस ऑफ मीडिया का राजस्थान अधिवेशन होगा आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 149 views
जयपुर में 22 अप्रैल को वॉइस ऑफ मीडिया का राजस्थान अधिवेशन होगा आयोजित।


:- जयपुर- जयपुर वॉइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन का राजस्थान अधिवेशन 22 अप्रैल 2026 को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे। संगठन की राजस्थान इकाई ने सभी सदस्यों से अधिवेशन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
अधिवेशन में वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले, राष्ट्रीय महासचिव दिव्या भोसले तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और पत्रकार संगठन की भावी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे। साथ ही संगठन की आगामी योजनाओं और गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा।
संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की गई है कि वे 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सहयोग करें। प्रदेश चीफ अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, दक्षिण प्रदेश अध्यक्ष कमल झोटा तथा उत्तर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।
वॉइस ऑफ मीडिया राजस्थान इकाई ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर अधिवेशन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube