ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 15 views
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर



कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति और विचारधारा का दिया गया प्रशिक्षण

दैनिक शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन सदर विधायक पल्टूराम के शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, सदर विधायक पल्टूराम तथा मुख्य वक्ता अनूप चंद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से संगठन की कार्यशैली और विचारधारा को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है।
मुख्य वक्ता अनूप चंद गुप्ता ने प्रशिक्षण सत्र में संगठन की कार्यपद्धति, कार्यकर्ता की भूमिका तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वहीं जनपद प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक अजय सिंह पिंकू ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्हें संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube