ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बलरामपुर पुलिस की गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 15 views
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बलरामपुर पुलिस की


गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

दैनिक शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार


बलरामपुर थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 08 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना गैंड़ास बुजुर्ग में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि ग्राम जिगनाघाट निवासी रफीउद्दीन पुत्र बिस्मिल्लाह ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर थाना गैंड़ास बुजुर्ग में मुकदमा अपराध संख्या 25/26 धारा 65(1), 351(3), 352 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी रफीउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube