ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

झूठे आरोपों से बरी हुए गौ पुत्र जितेंद्र योगी, आरोप लगाने वाले को संगठन से किया पदमुक्त।

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 102 views
झूठे आरोपों से बरी हुए गौ पुत्र जितेंद्र योगी, आरोप लगाने वाले को संगठन से किया पदमुक्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष गौ पुत्र जितेंद्र योगी पर लगाए गए आरोप जांच में गलत पाए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ रचा गया षड्यंत्र निराधार साबित हुआ है।
जानकारी के अनुसार चार दिन पहले कुछ लोगों द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज को यह शिकायत दी गई थी कि गौ पुत्र जितेंद्र योगी के क्षेत्र में कमल योगी नामक व्यक्ति गौ तस्करों से मिला हुआ है और इस मामले में जितेंद्र योगी की भी संलिप्तता बताई गई थी। इस शिकायत के बाद संगठन द्वारा पूरे मामले की जांच की गई, लेकिन चार दिनों की पड़ताल में गौ पुत्र जितेंद्र योगी या कमल योगी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
रविवार सुबह करीब आठ बजे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की। संगठन ने उसे तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया तथा उसके खिलाफ आगे भी सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ पुत्र जितेंद्र योगी एक सच्चे और ईमानदार गौ रक्षक हैं तथा वे लगातार गौ सेवा और संरक्षण के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। साथ ही उन्होंने बसवा टीम के संरक्षण और सहयोग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे और अपने चयनित कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।
संगठन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार के झूठे और भ्रामक आरोप लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा संगठन ऐसे लोगों पर विश्वास नहीं करेगा जो गौ सेवा के नाम पर भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं।गलत फहमी में जो आरोप लगाया गया वह निराधार निकला है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube