ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पुलिस बनी 'बिचौलिया' और सलाखों के पीछे पहुँचा 25 साल पुराना 'धोखाधड़ी का खिलाड़ी'।

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 41 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


पुलिस बनी 'बिचौलिया' और सलाखों के पीछे पहुँचा 25 साल पुराना 'धोखाधड़ी का खिलाड़ी'।

कोटा ग्रामीण पुलिस की गजब की चाल: 'लड़के के लिए लड़की ढूंढनी है' बोलकर इनामी बदमाश को चाय की थड़ी से दबोचा।


मोड़क/कोटा ग्रामीण कहते हैं कानून के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन कोटा ग्रामीण पुलिस ने साबित कर दिया कि पुलिस का दिमाग भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। थाना मोड़क पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 25 सालों से पुलिस को गच्चा दे रहा था। इस 'भगोड़े' को पकड़ने के लिए पुलिस को न तो लाठियां चलानी पड़ीं और न ही गोलियां, बस एक 'झूठे रिश्ते' की बात ने काम कर दिया।

फरारी के 25 साल:-
पहचान बदली, ठिकाना बदला, पर तकदीर नहीं
आरोपी गोपालचन्द (63) साल 1999-2001 से धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहा था। उस पर 2000 रुपये का इनाम था और वह जयपुर छोड़कर भीलवाड़ा के बापू नगर में छिपकर रह रहा था। वह समझ चुका था कि अब वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा, लेकिन एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर बनी टीम ने उसकी फाइल फिर से खोल दी।

ऑपरेशन 'रिश्तेदारी':- चाय की चुस्की के साथ बिछाया जाल

पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी को पकड़ना आसान नहीं है, इसलिए टीम ने एक दिलचस्प जाल बुना। पुलिसकर्मी 'रिश्तेदार' बनकर आरोपी के पास पहुंचे और कहा— "हमारे लड़के के लिए एक अच्छी लड़की बता दो, सुना है आपकी जानकारी बहुत है।"

शादी-ब्याह और रिश्ते की बात सुनकर आरोपी गोपालचन्द झांसे में आ गया। वह रिश्ते की चर्चा करने के लिए पुलिस द्वारा बताए गए पते पर चाय की थड़ी पर पहुंच गया। जैसे ही उसने चाय का ऑर्डर दिया, पहले से तैनात मोड़क थाना पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।इस कामयाबी के पीछे थानाधिकारी सज्जन कुमार, एएसआई कुंज बिहारी और विशेष रूप से हेड कांस्टेबल शिवओम की सूझबूझ रही। 25 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी ने जिले के अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube