ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी एक्ट के खिलाफ ०8 मार्च को सवर्ण समाज का दिल्ली कूच करने का आह्वान– *महंत प्रकाश दास महाराज*

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 18 views
यूजीसी एक्ट के खिलाफ ०8 मार्च को सवर्ण समाज का दिल्ली कूच करने का आह्वान– *महंत प्रकाश दास महाराज*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज ने देशभर के सवर्ण समाज के लोगों, विशेष रूप से युवाओं से ०8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने का आग्रह करते हुए कहा कि यूजीसी एक्ट के विरोध में आवाज उठाने की पूरजोर कोशिश करें। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए कहा कि इसके विरोध में देश के विभिन्न स्थानों पर मशाल रैली और आक्रोश रैली निकाली जा रही हैं, जिनमें हजारों लोग शामिल होकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं।
महंत ने कहा कि कई युवाओं ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर भी इस कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है, ताकि सरकार तक उनकी आवाज पहुंच सके। उनका कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर अभी भी गंभीरता नहीं दिखा रही है।
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी नए नियमों पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई 19 मार्च को निर्धारित की है और टिप्पणी की है कि नियम पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में इनका दुरुपयोग होने और सामाजिक अशांति बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज—जिसमें ब्राह्मण, बनिया, क्षत्रिय, कायस्थ और जैन सहित अन्य वर्ग शामिल हैं—देश की रीढ़ की हड्डी के समान है। यदि इस वर्ग की अनदेखी की जाएगी तो देश की प्रगति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शिक्षा के मंदिर विश्वविद्यालयों में प्रेम, समानता और शिक्षा का वातावरण होना चाहिए, न कि डर और मुकदमों का।
उन्होंने सरकार से यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि
“काला कानून वापस लो, शिक्षा की रक्षा करो।”

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube