यूजीसी एक्ट के खिलाफ ०8 मार्च को सवर्ण समाज का दिल्ली कूच करने का आह्वान– *डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा*
By Shubh Bhaskar ·
07 Mar 2026 ·
43 views
यूजीसी एक्ट के खिलाफ ०8 मार्च को सवर्ण समाज का दिल्ली कूच करने का आह्वान– *डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा ने देशभर के सवर्ण समाज के लोगों, विशेष रूप से युवाओं से ०8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर यूजीसी एक्ट के विरोध में आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए कहा कि इसके विरोध में देश के विभिन्न स्थानों पर मशाल रैली और आक्रोश रैली निकाली जा रही हैं, जिनमें हजारों लोग शामिल होकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं।
डॉ. शर्मा ने कहा कि कई युवाओं ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर भी इस कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है, ताकि सरकार तक उनकी आवाज पहुंच सके। उनका कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर अभी भी गंभीरता नहीं दिखा रही है।
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी नए नियमों पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई 19 मार्च को निर्धारित की है और टिप्पणी की है कि नियम पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में इनका दुरुपयोग होने और सामाजिक अशांति बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज—जिसमें ब्राह्मण, बनिया, क्षत्रिय, कायस्थ और जैन सहित अन्य वर्ग शामिल हैं—देश की रीढ़ की हड्डी के समान है। यदि इस वर्ग की अनदेखी की जाएगी तो देश की प्रगति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शिक्षा के मंदिर विश्वविद्यालयों में प्रेम, समानता और शिक्षा का वातावरण होना चाहिए, न कि डर और मुकदमों का।
उन्होंने सरकार से यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि
“काला कानून वापस लो, शिक्षा की रक्षा करो।”