ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मूंछ प्रतियोगिता में संदीप घुसर ने मारी बाजी फूलडोल महोत्सव मेले में दिखा अनोखा उत्साह, विजेताओं को किया सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 104 views
मूंछ प्रतियोगिता में संदीप घुसर ने मारी बाजी
फूलडोल महोत्सव मेले में दिखा अनोखा उत्साह, विजेताओं को किया सम्मानित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-फूलडोल महोत्सव के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा आयोजित मेले में गुरुवार को आकर्षक मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी अनोखी और आकर्षक मूंछों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को देखने के लिए भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में संदीप घुसर (शाहपुरा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें ₹5100 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। लोकेश प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए ₹4100 का पुरस्कार जीता, जबकि सम्राट चौहान (जोधपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹3100 की पुरस्कार राशि हासिल की।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सत्यनारायण कुमावत (ACBO), महावीर मीणा (बीडीओ) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रामप्रसाद पारीक (संचिना अध्यक्ष), पूर्व पार्षद मोहम्मद इशाक, भरत कुमार वैष्णव (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), महावीर प्रसाद जाट (वरिष्ठ सहायक) तथा अभिषेक शर्मा (कनिष्ठ सहायक) सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube