पीपाड में माहेश्वरी महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली स्नेह मिलन
By Shubh Bhaskar ·
06 Mar 2026 ·
115 views
पीपाड में माहेश्वरी महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली स्नेह मिलन
पीपाड़ शहर। स्थानीय माहेश्वरी भवन में शुक्रवार को माहेश्वरी महिला मंडल पीपाड़ शहर द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष विनीता मुथा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फाग उत्सव के गीतों और भजनों पर नृत्य कर माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया। अध्यक्ष विनीता मुथा ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम भाईचारा और संगठन की भावना सुदृढ़ होती है।इस स्नेह मिलन समारोह में महिला मंडल की सक्रिय सदस्याएं मोनिका जाजू, कीर्ति राठी, रंजीता सोनी और आकांक्षा राठी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने साथ मिलकर स्वल्पाहार का आनंद लिया और समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।