(माचाड़ीअलवर):-अलवर जिला सिख समाज द्वारा पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल का सम्मान किया गया। अलवर जिला सिख समाज के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए केसरिया सरोपा, माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुखवीर सिंह, देव सिंह,हरमीत सिंह,सुंदर सिंह,मधुर हर्ष भाटिया और राजेंद्र सिंह छतवाल सहित अन्य समाज के लोगों ने मिलकर पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सिख समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को उम्मीद है कि बनवारी लाल सिंघल प्रदेश स्तर पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उन्हें सम्मानित कर अपनी खुशी व्यक्त की।