वेबसाइट आधारित आई-कार्ड वितरण के बीच संत समाज कार्यालय पर पहुंचे योगी सुरेन्द्र नाथ महाराज, दिया आशीर्वाद।
By Shubh Bhaskar ·
01 Mar 2026 ·
29 views
वेबसाइट आधारित आई-कार्ड वितरण के बीच संत समाज कार्यालय पर पहुंचे योगी सुरेन्द्र नाथ महाराज, दिया आशीर्वाद।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अजमेर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा वेबसाइट आधारित आई-कार्ड, अथॉरिटी लेटर एवं लेटर पैड की शुरुआत के बाद संगठन गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज के नेतृत्व में गौ सेवा एवं सनातन धर्म रक्षा के कार्य देशभर में निरंतर संचालित हो रहे हैं।
संगठन द्वारा 11 फरवरी से वेबसाइट पर आई-कार्ड, अथॉरिटी लेटर और लेटर पैड उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कोई भी राजनीतिक दल, सरकारी अधिकारी या आम नागरिक संगठन की प्रामाणिकता ऑनलाइन जांच सकता है।
इसी क्रम में 27 फरवरी को आंवला एकादशी पर्व के अवसर पर योगी सुरेन्द्र नाथ महाराज ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के अजमेर जिला अध्यक्ष सुनील राव के कार्यालय पधारे। आगमन पर जिला अध्यक्ष ने उन्हें विधिवत आसन ग्रहण कराया, चरण पूजन कर पुष्प अर्पित किए तथा माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया।
योगी सुरेन्द्र नाथ महाराज ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि कलयुग में भी संतों का सम्मान करना सतयुग की परंपरा को जीवित रखने जैसा है। इस अवसर पर सुनील राव ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज का स्पष्ट निर्देश है कि यदि किसी के घर या कार्यालय पर कोई संत, गरीब या किन्नर समाज का सदस्य आए तो उसका सम्मानपूर्वक सत्कार किया जाए और उसकी आवश्यकताओं की जानकारी लेकर सहयोग किया जाए।
कार्यक्रम में संगठन के अजमेर जिला संगठन मंत्री गौ पुत्र जितेंद्र राव, जिला प्रचार मंत्री महेंद्र राव, किशनगढ़ से गौ पुत्र जगदीश प्रधान, गौ पुत्र गणेश तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संत का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में संत को भोजन प्रसादी कराई गई तथा दक्षिणा अर्पित कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।