ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सर्व ब्राह्मण महासभा: एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा को राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कमान।

By Shubh Bhaskar · 01 Mar 2026 · 43 views
सर्व ब्राह्मण महासभा: एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा को राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कमान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- सर्व ब्राह्मण महासभा के संगठन विस्तार के तहत एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा को राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री पंडित नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि यह नियुक्ति संगठन के केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की सहमति से की गई है।
उन्होंने बताया कि एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा की समाज के प्रति सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं अनुशासित कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में महासभा और अधिक सशक्त एवं संगठित रूप से कार्य करेगी।
जिला महामंत्री पंडित नरेंद्र अवस्थी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार पंडा सहित अन्य पदाधिकारियों ने एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने जिला महामंत्री एवं समस्त जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज हित, संगठन की मजबूती एवं क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube