एस आई आर को लेकर उपजिलाधिकारी सख्त राजनीतिक दलों से की सहयोग की अपील
By Shubh Bhaskar ·
28 Feb 2026 ·
33 views
एस आई आर को लेकर उपजिलाधिकारी सख्त राजनीतिक दलों से की सहयोग की अपील
कालपी (जालौन) शनिवार को तहसील कार्यालय कालपी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि 1 मार्च रविवार को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे तथा मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बूथ स्तर पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें और अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करें। उपजिलाधिकारी सिंह के अनुसार बैठक का उद्देश्य प्रमुख रूप से मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना रहा।
बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सरसेला, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, बहुजन समाज पार्टी से पूर्व चेयरमैन जगजीवन अहिरवार, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव, धर्मेंद्र पाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।