ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 10 views
नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता
बलरामपुर, 28 फरवरी 2026।
राजस्थान के अजमेर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बलरामपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी, आशा व एएनएम मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक पलटूराम ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है और यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है, जिसे समय पर टीकाकरण से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटा है और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पात्र लाभार्थियों तक वैक्सीन पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube