ब्राह्मण समाज का 44वां स्थापना दिवस एवं भारत रत्न व्दय महामना पं. मालवीय व अटल जी जयंती समारोह होगी आयोजित
By Shubh Bhaskar ·
24 Dec 2025 ·
34 views
ब्राह्मण समाज का 44वां स्थापना दिवस एवं भारत रत्न व्दय महामना पं. मालवीय व अटल जी जयंती समारोह होगी आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन में दिनांक 25 दिसंबर 2025 गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का 44वां स्थापना दिवस एवं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय तथा अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती समारोह अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज भव्य रूप से आयोजित करेगा। प्रातः 11:00 बजे सुमन वानिकी विक्रम विश्वविद्यालय अध्ययनशाला पर महामना पं. मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ होगा तथा सांयकाल गुमान देव हनुमान महल पिपली नाका उज्जैन पर भव्य संतों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उज्जैन में सांस्कृतिक पुरुष के रूप में विख्यात प्रसिद्ध उद्यमी तथा उज्जैन धार्मिक आध्यात्मिक नगरी में अष्ट विनायक मंदिर का निर्माण करने वाले पंडित हेमंत व्यास को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पंडित केदारनाथ शुक्ल को भी अटल अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा ,विधि, कला, प्रशासन, ज्योतिष, समाज सेवा,महिला सशक्तिकरण,पत्रकारिता,वेद,
तीर्थ,खेल,चिकित्सा आदि क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा व स्व. पं. गणेश शास्त्री नाहर वाला,ज्योतिषाचार्य स्वर्गीय श्यामनारायण जी व्यास एवं स्वर्गीय अर्जुन लाल उपाध्याय की स्मृति में भी तीर्थ, मंदिर से जुड़े तीर्थ पुरोहित, पुजारी कर्मकांड पूजा वैदिक पद्धति के विद्वान विप्र ब्राह्मणों को तीर्थ अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारिता,चिकित्सा,वेद,तीर्थ, रेल,शिक्षा,विधि,कला,प्रशासन, ज्योतिष,समाज सेवा,महिला सशक्तिकरण, समारोह को सफल बनाने की अपील अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री तरुण उपाध्याय,पंडित राहुल व्यास,मनीष उपाध्याय, राजेश पुरोहित द्वारकाधीश, शास्त्री गुलाटी, गुरू स्वप्निल शास्त्री नाहर वाला,यश जोशी, गौरव उपाध्याय,राम गोपाल शर्मा,योगेश शर्मा,चंद्रशेखर शर्मा, रविंद्र भारद्वाज,श्रीमती निशा त्रिपाठी,विनय कुमार ओझा, कृष्णकांत पंड्या,शैलेंद्र द्विवेदी, दिनेश रावल,शैलेंद्र व्यास,स्वामी मुस्कुरा के रमाकांत शर्मा,वीरेंद्र त्रिवेदी आदि ने की है।