कन्या महाविद्यालय में होली फाग महोत्सव मनाया
By Shubh Bhaskar ·
28 Feb 2026 ·
26 views
कन्या महाविद्यालय में होली फाग महोत्सव मनाया
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा - होली त्योहार को लेकर महाप्रभु स्वामी रामचरण शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फाग महोत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्राध्यापकों ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी तथा एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश कुमावत व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान छात्राध्यापकों ने एकल, समूहगान व नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान फाग गीतों के साथ ही छात्राध्यापकों ने भजनों की प्रस्तुतियां भी दी। इस दौरान प्राचार्य ने होली महोत्सव के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथियों ने छात्राध्यापकों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही पानी बचाने का संदेश देते हुए गुलाल से होली खेलने का आह्वान किया। जिसमें महाविद्यालय छात्राएं सहित स्टाफ उपस्थित रहा है।